{"_id":"7583d5c76677932bf3d392aaaba307b5","slug":"a-child-found-on-the-katra-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा रेलवे ट्रैक पर जख्मी बच्चा मिलने से सनसनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा रेलवे ट्रैक पर जख्मी बच्चा मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा रेलवे ट्रैक की झाडि़यों से शुक्रवार को एक सात वर्ष का बच्चा जख्मी हालत में मिलने से सनसनी है। बच्चे की छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव है।
विज्ञापन
देखने में जैसे उसके शरीर पर कोई चीज रगड़ी गई प्रतीत हो रहा है। राहगीरों ने सुबह जब इस बच्चे को देखा तो वह अचेत अवस्था में था। सिर्फ सांस चल रही थी।
शरीर ठंडा पड़ा था। कटड़ा जीआरपी ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए एसएमजीएस, शालामार जम्मू रेफर कर दिया। वहां बच्चे का एमएलसी बना।
विज्ञापन
बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे जीएमसी रेफर कर दिया। सिटी स्कैन में बच्चे के शरीर में अंदरूनी चोटें भी आई है। शरीर पर गुलाबी और हलके हरे रंग का स्वैटर है।
विज्ञापन
जीएमसी में वेंटिलेटर पर रखे बच्चे के पास जीआरपी के एएसआई जेआर परिहार,हेड कांस्टेबल किरपाल सिंह, कांस्टेबल चरनजीत सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर देखरेख के लिए मौजूद है।
कटड़ा जीआरपी से एसएसपी अशोक कुमार शर्मा बच्चे को देखकर जा चुके हैं। उन्होंने बच्चे की तस्वीर सभी चौकी, थानों और अन्य संसाधनों से बाहर भेजने को कही है ताकि किसी तरह से बच्चे के अभिभावकों का पता चल सके। फिलहाल बच्चे के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।