{"_id":"581c897b4f1c1bad31438197","slug":"99-time-ceasefire-violation-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने जम्मू-कश्मीर में 99 बार तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने जम्मू-कश्मीर में 99 बार तोड़ा सीजफायर
एजेंसी/जम्मू
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
पाक मोर्टार के छर्रों को दिखादी महिला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर 99 मर्तबा सीजफायर का उल्लंघन किया।
सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि एलओसी पर पाकिस्तान ने बौखलाहट में सिलसिलेवार गोलाबारी की। जम्मू संभाग में सेना की 16 कोर के अधीन एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की 83 घटनाएं हुईं जबकि पाकिस्तान ने कश्मीर संभाग में सेना की 15वीं कोर के नियंत्रण वाली एलओसी पर 16 बार सीजफायर तोड़ा।
अब तक की सबसे घातक गोलाबारी पहली नवंबर को की गई। उसमें दो बच्चाें और चार महिलाआें समेत आठ लोगाें की मौत हुई थी। दो दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए थे।

सेना और बीएसएफ ने पाक की कई पोस्टों को किया तबाह
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
आईबी और एलओसी के पांच सेक्टरों पर पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान की 14 पोस्टों को तबाह किया गया।
उल्लेखनीय है कि आईबी और एलओसी पर तनावपूर्ण हालात की वजह से सरकार ने 400 स्कूलों को बंद रखा है। सीजफायर की घटनाओं में सुरक्षा बलों के छह जवानाें सहित 18 लोगाें की मौत हो गई। कुल 83 लोग घायल हुए। वीरवार को ही रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने एलओसी पर तैनात सुरक्षा बलाें का मनोबल बढ़ाते हुए पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब देने के निर्देश दिए थे।