फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   95 new youths join militancy in kashmir

खुलासा: कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं 200 आतंकी, एक साल में 95 नए युवा बने दहशतगर्द

Wed, 10 May 2017 11:22 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Wed, 10 May 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
95 new youths join militancy in kashmir
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.

घाटी में पिछले एक साल में 95 कश्मीरी युवा आतंकवादी गुटों में शामिल हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) एसजेएम गिलानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके अलावा घाटी में 200 आतंकी सक्रिय हैं, जो आए दिन घाटी में कहीं न कहीं आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों को बताया कि अभी घाटी में लगभग 200 आतंकियों की मौजूदगी है। इनमें 110 आतंकवादी स्थानीय हैं, बाकी सभी विदेशी हैं, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी हैं। सरकार द्वारा लगाए गए सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों को लेकर कहा कि प्रतिबंध का असर एक महीने में दिखने लगेगा। एक महीने की अवधि खत्म होने पर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें प्रतिबंध के प्रभाव को देखा जाएगा। राज्य सरकार ने पिछले महीने 22 सोशल वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था। कई साइटों पर आतंकी और हिंसा के वीडियो वायरल हो रहे थे, जिस कारण इन साइट को बैन किया गया है। हालांकि इसके बावजूद कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed