फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   95% KASHMIRI STUDENTS APPEARED IN BOARD EXAminations

कश्मीर में आतंक पर भारी पड़ा परीक्षार्थियों का जोश, बोर्ड परीक्षा में 95% बच्चे हुए शामिल

Tue, 15 Nov 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Nov 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
95% KASHMIRI STUDENTS APPEARED IN BOARD EXAminations
कश्मीर में सेना की बड़ी कोशिश - फोटो : File Photo

घाटी में चार महीने से अधिक समय से चली हिंसा के बावजूद बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से तय समय पर शांतिपूर्वक ढंग से शुरू हो गईं। 12वीं की परीक्षा में 31964 में से 30213 परीक्षार्थी शामिल हुए। यानी 95 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।

विज्ञापन


अमूमन हर साल अक्टूबर के महीने में परीक्षा होती रही है, लेकिन, इस बार सरकार ने नवंबर के दूसरे सप्ताह से इसे शुरू करने का फैसला किया। मंगलवार से दसवीं की परीक्षा शुरू होगी। पढ़ाई बाधित होने के कारण छात्रों को सिलेबस में रियायत दी गई है।
विज्ञापन


पहले जब सरकार ने बोर्ड परीक्षा का एलान किया तो विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी इसका विरोध किया था। बाद में सरकार ने तिथि में बदलाव करने से मना करते हुए विकल्प दिए कि जो विद्यार्थी अभी परीक्षा न देना चाहें उनकी परीक्षा मार्च में भी ली जा सकती है। वहीं, नवंबर में होने वाली परीक्षा में ओपन च्वाइस की छूट दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

95% KASHMIRI STUDENTS APPEARED IN BOARD EXAminations
घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती - फोटो : फाइल फोटो

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कश्मीर में 484 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। श्रीनगर जिले में 5861 में से 5617 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सभी परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों से भरे हुए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में रविवार रात को ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए थे। सुबह से शाम तक पुलिस का पहरा परीक्षा केंद्रों में रहा।

पुलिस स्टेशन से पुलिस ने ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंचाएं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र के सुपरिटेडेंट की थी। 15 नवंबर मंगलवार से कश्मीर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आरंभ हो रही है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए भी बोर्ड व पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थी खुश नजर आए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था। वे अनावश्यक डर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed