फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस को चकमा दे हिरासत से भागा मारपीट का आरोपी

पुलिस को चकमा दे हिरासत से भागा मारपीट का आरोपी

Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा दे हिरासत से भागा मारपीट का आरोपी
रियासी। पुलिस स्टेशन से मारपीट का एक आरोपी शनिवार शाम को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी पर तेजधार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करने का आरोप था। उधर, मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन के मुंशी अब्दुल करीम वानी को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले रेलवे की प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राहुल को पकड़ कर हिरासत में रखा था। शनिवार को राहुल शौचालय गया। इस दौरान उसके साथ कोई भी नहीं था। इस बीच मौका देख उसने शौचालय की दीवार फांद कर बस अड्डे की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में बैठे कर्मचारियों को इसका पता चला तो वह उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह बस अड्डे को पार कर शीप हसबेंडरी विभाग की खाली पड़ी जमीन की तरफ चला गया। इसके एक तरफ मिनी सचिवालय भी है। पुलिस की एक पार्टी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। फरार हुआ आरोपी युवक ग्रा मोड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डा. निखिल गोगना ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर भी दबिश दी गई है। जल्द ही उसे और मारपीट के अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed