फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आठ घंटे गुल रही बिजली

आठ घंटे गुल रही बिजली

Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आठ घंटे गुल रही बिजली
जम्मू। जम्मू में मंगलवार सुबह अचानक खराब हुए मौसम से 33 केवी लाइन ग्लेडनी स्टेशन में आई खराबी से कई इलाकों में आठ घंटे बिजली गुल रही। बिजली बहाल होने पर लोगों को लो वोल्टेज, सिंगल फेस और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बेहाल होना पड़ा। ईएमएनआरई विंग के चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता ने बताया कि नरवाल स्थित एनएचपीसी कार्यालय के पास लाइन पर दो पेड़ के गिर जाने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। देर शाम को सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार सुबह मौसम खराब होने पर तेज हवाओं के कारण नरवाल में कई पेड़ गिर गए। इससे दो बड़े पेड़ नरवाल के पास मुख्य लाइन पर गिर गए। इससे पुराने जम्मू शहर, गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र और राजोरी के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। पुराने शहर के लिंक रोड, जैन बाजार, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड आदि इलाकों में हालत यह थी कि सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इससे कई इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हुए। कई इलाकों में सिंगल फेस सप्लाई होने से इलेक्ट्रानिक उपकरण काम नहीं कर पाए। इससे हर कोई परेशान रहा। बार-बार बिजली सप्लाई ठप होने से इंनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली की अघोषित कटौती से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बाजारों से खरीदारों की रौनक कम हुई है। तपिश और उमस के कारण लोग शाम को ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। आगामी दिनों में भी मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए बिजली कटौती से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed