फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कटड़ा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का लिया जायजा

कटड़ा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का लिया जायजा

Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का लिया जायजा
उधमपुर/कटड़ा। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के अलावा सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। एसएसपी जीआरपी खुद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक की भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को एसएसपी रेलवे ने कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन, ट्रैक, टनल व पुलों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए पहले से ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे, जिसके बाद जीआरपी ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब गणतंत्र दिवस नजदीक आने पर गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी यात्रियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। इस बार जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए टैक्सी, आटो, मेटाडोर चालकों व रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले दुकानदारों से भी सहयोग मांगा है। इनसे कहा गया है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर नजर आता है, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी व पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, टनल व पुलों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया है। दिन रात जवान हर आने जाने वाले पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी रेलवे रंजीत सिंह संब्याल ने बताया कि जीआरपी ने अपनी तरफ से सुरक्षा कड़ी कर रखी है। इसके अलावा होटल मालिकों से भी कहा है कि वह कटड़ा व अन्य स्थानों पर होटल में कमरा देने के समय व्यक्ति से पहचान पत्र की अच्छी तरह से जांच कर लें। अगर किसी पर संदेह होता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा यात्री भी सतर्क होकर यात्रा करें। किसी संदिग्ध वस्तु नजर आने पर रेलवे पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को कटड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और जवानों व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर एसडीपीओ बोधराज, रेलवे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह व आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed