{"_id":"594041d94f1c1ba50a8b477c","slug":"91497383385-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज समस्या का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज समस्या का हुआ समाधान
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पूर्ण नगर मोहल्ले में सीवरेज चैंबर के ब्लॉक होने से लोगों को पेश आ रही परेशानी का समाधान हो गया है। विभाग की ओर से कर्मचारियों ने अब लीक चैंबरों को ठीक कर दिया है। मोहल्ले में पिछले चार माह से चैंबर लीक होने से परेशानी पेश आ रही थी। लोगों की समस्या को अमर उजाला के 12 जून के अंक में पूर्ण नगर मोहल्ले में सीवरेज जाम शीर्षक से उठाया गया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और 13 जून को पूर्ण नगर मोहल्ले में लीक चैंबरों, ओवर फ्लो चैंगरों को ठीक किया।
मोहल्लावासी जय किशन, पुरुषोत्तम, बाबू राम, रमाकांत ने बताया कि चार माह से चल रही समस्या का हल हो गया है। पहले चैंबर ओवरफ्लो हो गए हैं। गंदगी रास्तों और सड़कों पर आ रही है। लोगों का रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया था। लोगों को रुमाल नाक पर रखकर गलियों से गुजरना पड़ता था। पहले कई बार सीवरेज समस्या के हल के लिए मांग की जा चुकी थी मगर समस्या का हल नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को कर्मचारियों ने लोगों की समस्या का निदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में चार जगहों पर चैंबर लीक चल रहे थे। गंदगी रास्तों में आ रही थी। लोगों को रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया था।
---