फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   90 percent phe infra restored

कश्मीर में पीएचई का नब्बे प्रतिशत ढांचा बहाल

Sun, 28 Sep 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 28 Sep 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
 90 percent phe infra restored

पीएचई विभाग कश्मीर डिवीजन के चीफ इंजीनियर के अनुसार, श्रीनगर शहर में विभाग के नब्बे प्रतिशत ढांचे को बहाल कर दिया गया है। कसबों में भी डब्ल्यूएसएस को काफी नुकसान हुआ है, जिन्हें जल्द बहाल किया जाएगा। सभी जिलों में डब्ल्यूएसएस को स्थायी अथवा अस्थायी तौर पर बहाल करने के लिये 165 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

विज्ञापन


रंगील, अलसतेंग, निशात और दूधगंगा प्लांट पूरी तरह से काम कर रहे हैं। इन प्लांटों में नियमित तौर पर क्लोरिनेशन की जा रही है। पानी को साफ रखने के लिये उच्च तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। सोपोर, कुपवाड़ा, टंगमर्ग, पट्टन और चडूरा में इन्हें अस्थाई तौर पर ही बहाल किया गया है।
विज्ञापन


घाटी के कुरसू राजबाग, महजूर नगर और बमीना में केंद्र की तरफ चार आरओ प्लांट स्थापित किये गये हैं। 20 में से 17 आरओ प्लांट तेलंगाना सरकार की तरफ से कश्मीर में स्थापित किये गये हैं, जबकि अन्य आरओ पीरामल की तरफ से श्रीनगर, सोपोर, हजीन, लसजान और श्रीनगर के अस्पतालों में स्थापित किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने श्रीनगर और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पानी के टैंक साफ रखें। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिये भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed