फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   9 trains canceled until May 31

जम्मू जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, 31 मई तक 19 ट्रेनें रद्द

Mon, 23 May 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 23 May 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
9 trains canceled until May 31
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू, उधमपुर और कटड़ा आने वाले 19 ट्रेनें 24 से 31 मई तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे की तरफ से इन सात दिनों में जालंधर कैंट के सुच्चीपिंड सेक्शन पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इ
विज्ञापन


स दौरान दो ट्रेनों के रूट में बदलाव और सात ट्रेनों को कार्य के चलते एक से चार घंटे तक बीच में रोका जाएगा। रेलवे की तरफ से जालंधर से जम्मू तक दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पहले जम्मू और कठुआ में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया गया था, अब जालंधर में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कार्य के चलते 25 मई को इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल, 26 मई को जम्मू तवी-इलाहाबाद स्पेशल, 27 मई को भावनगर-जम्मू तवी स्पेशल, 28 मई को इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल, 29 को जम्मू तवी-इलाहाबाद स्पेशल, 28 और 30 मई को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को रद्द क‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों के रूट बदले

9 trains canceled until May 31
ट्रेन - फोटो : PTI

वहीं 29 और 31 मई को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल, 28 और 30 मई को आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल, 29 और 31 मई को उधमपुर-आनंद विहार स्पेशल, 29 मई को वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस और 30 मई को जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 31 मई को हरिद्वार-जम्मू तवी स्पेशल, 30 मई को बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी एसी स्पेशल और 31 मई को जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस एसी स्पेशल को रद्द रहेगी।

 

इसके अलावा 28 और 29 मई को मालवा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। दो दिन यह ट्रेन वाया पठानकोट-जालंधर सिटी और जालंधर कैंट से होकर चलेंगी। 

ये ट्रेनें घंटों रास्ते में रुकेंगी
कटड़ा से चलने वाली स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस, हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी-जामनगर एक्सप्रेस को 24 से 31 मई तक एक से चार घंटे तक बीच में रोका जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed