फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   9 more test positive for dengue in Jammu region

जम्मू संभाग में डेंगू के नौ पाजिटिव नए मामले

Sat, 10 Oct 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 10 Oct 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
9 more test positive for dengue in Jammu region

डेंगू का डंक जारी है। शुक्रवार को डेंगू के नौ नए पाजिटिव मामले सामने आए। इनमें जम्मू और कठुआ में चार-चार तथा रियासी में एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ संभाग में अब तक 66 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का आना जारी है। सरकारी लैबों से दर्जनों सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

 
संभाग में कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रियासी आदि जिले डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं। डेंगू का डंक बड़ों के साथ बच्चों को भी मार रहा है। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में भी कई डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार के मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लैब से कई सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। दिन के तापमान में अभी तपिश रहने से डेंगू के मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है।


हालांकि रात के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन डेंगू का मच्छर दिन में ही अपना काम करता है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। जिला स्तर पर लोगों में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed