{"_id":"5be1fc02bdec22698c6e4ba0","slug":"9-bakkarwala-rescue-from-pir-panjal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर पंजाल से 9 बक्करवालों को बचाया, भारी बर्फबारी में 80 भेड़-बकरियों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर पंजाल से 9 बक्करवालों को बचाया, भारी बर्फबारी में 80 भेड़-बकरियों की गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bakarwals
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिला पुलिस ने पीर पंजाल के हिलकाका क्षेत्र में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बर्फबारी में फंसे दो बक्करवाल परिवारों के 9 सदस्यों और उनके 612 मवेशियों को कड़े प्रयासों के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। बर्फबारी में से बचाए गए बक्करवाल परिवारों का कहना था कि इस बार कई साल बाद नवंबर के पहले हफ्ते में इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि बर्फ में दब कर उनकी 80 भेड़ बकरियां मर गईं।
विज्ञापन
एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि सूरनकोट तहसील के पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित हिलकाका क्षेत्र के देदर नाड़ में कुछ बक्करवाल परिवार अपने मवेशियों के साथ बर्फ में फंसे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने मड़ा क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों के साथ बर्फ में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाकर बर्फबारी में फंसे गुलाम हुसैन और मोहम्मद जाकिर के परिवारों के नौ सदस्यों, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे, उनको बचा लिया।
विज्ञापन
बक्करवाल परिवारों की 600 भेड़-बकरियों, 4 घोड़ों और 8 भैंसों को भी बर्फ में से निकाल कर सूरनकोट के मड़ा दोफल्ली गांव में पहुंचाया गया। वहां उनको दवा इलाज मुहैया करवाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर महीने में जब पीर पंजाल पर पहली बर्फबारी हुई थी जो हिलकाका क्षेत्र में बक्करवाल परिवार के एक युवक और दर्जनों भेड़ों की बर्फ के तोंदे के नीचे दब जाने से मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मुगल रोड से आज शुरू होगा यातायात
राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगलरोड पर बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक मंगलवार को बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया। इसके साथ प्रशासन ने बर्फबारी में फंसे ट्रकों को निकालना शुरू कर दिया है। बुधवार को मौसम साफ रहने पर पुंछ से कश्मीर के लिए एकतरफा यातायात खोल दिया जाएगा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यातायात जारी रहा। लेकिन कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।
रामबन में लगातार हो रहा भूस्खलन
रामबन के हिस्सों में लगातार भूस्खलन से हाईवे प्रभावित हो रहा है। बनिहाल और रामबन के बीच फोरलेन कार्य के चलते मगरकोट, मारोग, बैटरी चश्मा आदि स्थानों पर जाम की स्थिति रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चेयरमैन व चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर एलएएचडीसी, कारगिल फिरोज अहमद खान ने शैतानी नाला गुमरी का दौरा कर बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित उच्चाधिकारियों को हाईवे को क्लीयर रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी
अधिकारियों ने बताया कि जोजीला पास के अंत तक बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की कि अगले 2 से 3 दिन में हाईवे को खोल दिया जाएगा। उन्होंने इंजीनियरों और श्रमिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाईवे को जल्द खोलने के लिए दो शिफ्टों में काम किया जाए। नेकां के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सईद आखून ने कहा कि भारी बर्फबारी से कश्मीर संभाग के प्रभावित इलाकों में बागों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा से इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठाने पर जोर दिया है।