फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   86 thousand devotees visited Amarnath

86 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी

Thu, 07 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
86 thousand devotees visited Amarnath
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
देशभर से आए 15593 श्रद्धालुओं ने वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ अमरनाथ यात्रा में अब तक 86696 भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सातवें जत्थे में 1762 श्रद्धालु देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंप पर पहुंच गए थे। इसमें 1266 पुरुष, 346 महिलाएं, 138 साधु, सात साधवीं और पांच किन्नर शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रा का आंकड़ा एक लाख के पार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शालामार जम्मू स्थित महाजन हाल केंद्र पर शुक्रवार को पहलगाम रूट के लिए 765 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। हालांकि पंजीकरण में आगामी तिथियों को लेकर यात्रियों में रोष है। उनका कहना है कि तत्काल पंजीकरण में अगले दिन की तिथि का पंजीकरण किया जाए, ताकि उन्हें ज्यादा दिन बेवजह रुकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रेलवे स्टेशन जम्मू के पास स्थापित संगम वैंक्वेट हाल में 2625 यात्रियों को तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन जारी किए गए। सरस्वती और वैष्णवी धाम में भी तत्काल पंजीकरण किया गया।


श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी में साधु संतों का तत्काल पंजीकरण किया गया। यात्रियों के जत्थे के साथ साधु संतों को भी पवित्र गुफा की ओर भेजा जा रहा है। यात्रा के चलते सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed