{"_id":"595a8bf14f1c1b531a8b4755","slug":"84-percent-infiltration-became-unsuccessful-in-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों की सतर्कता से इस साल 84 फीसदी घुसपैठ की कोशिश को किया गया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों की सतर्कता से इस साल 84 फीसदी घुसपैठ की कोशिश को किया गया नाकाम
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 31 मई तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने में केवल 16 फीसदी आतंकियों ने सफलता पाई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 115 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की जिसमें से केवल 19 आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो पाए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों सहित उत्तरी कश्मीर में लगभग 90 आतंकी सक्रिय हैं। मार्च में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने बताया था कि साल 2016 में कुल 88 कश्मीरी युवा आतंकी बन गए थे जो कि पिछले छह साल में सबसे अधिक था।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा था कि आंकड़े दिखा रहे हैं कि साल 2016 में 119 आतंकियों ने देश में घुसपैठ की थी। वहीं 2014 में 222 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें से केवल 66 सफल हो पाए जबकि साल 2015 में 121 ने ऐसी कोशिश की जिसमें से 33 अपने प्रयास में सफल हुए। हालांकि, उन्होंने कहा था कि 2017 में जम्मू-कश्मीर में हालात काफी हद तक सुधर रहे हैं।
विज्ञापन