{"_id":"5ccbc677bdec2207426204dd","slug":"81556858487-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना कूटनीतिक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना कूटनीतिक जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जैश के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने पर खुशी जताते हुए लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेेश मंत्री सुषमा स्वराज व विदेश मंत्रालय सहित सभी देशवासियों को बधाई दी है।
सलाथिया ने कहा कि मसूद अजहर का ग्लोबल आतंकी घोषित किया जाना भारत की एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है साथ ही यह मसूद अजहर का बचाव करने वाले पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटा कर बार-बार अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल कर आतंकवादी सरगना का बचाव करने वाले चीन को भी अपनी आपत्ति वापस लेने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में फिदायीन हमलों व पुलवामा हमले का मास्टर माइंड मसूद अजहर एक कुख्यात आतंकी तथा कई निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरी विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। 9/11 का हमला हो, चाहे 26/11 मुंबई का आतंकी हमला अथवा हाल ही में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाके इत्यादि जैसे हमलों से आतंकवाद ने पूरी दुनिया को कभी न भरने वाले जख्म दिये हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मसले पर सभी को एकजुट होना चाहिए तथा जो भी दल अथवा देश आतंकवाद की पैरवी करते हैं उनका पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए। बैठक में कुलदीप सिंह, राम कुमार, मणि राम, सूनील सिंह, अत्तर सिंह, रवि, राकेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।