फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजोरी में मतदाता जागरुकता फोरम शुरू

राजोरी में मतदाता जागरुकता फोरम शुरू

विज्ञापन
राजोरी में मतदाता जागरुकता फोरम शुरू
राजोरी। सरकारी और निजी अधिकारियों एवं उनके परिवारों में मतदान व चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरुकता पैदा करने के मकसद से मतदाता जागरुकता फोरम शुरू हो गया है। बुधवार को डीसी राजोरी एवं जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद एजाज असद ने इसका शुभारंभ किया। डीसी ने बताया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए और भारत के चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागों में मतदाता जागरुकता फोरम शुरु किए हैं। इससे जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी और मतदाताओं के बीच नैतिक मतदान को बढ़ावा मिलेगा। मतदाता जागरुकता फोरम चर्चाओं, क्विज प्रतियोगिताओं और अन्य आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगा। विभिन्न संगठनों के सभी कर्मचारियों को फोरम के सदस्य के रूप में कार्य करना होगा व संगठन के प्रमुख को फोरम का अध्यक्ष बनाया गया है। एडीसी राजोरी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि यह सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों और संगठनों में वयस्क आबादी के लिए चुनावी साक्षरता का विस्तार करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed