फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सनकी दामाद ने पत्नी समेत ससुरालियों पर किया हमला

सनकी दामाद ने पत्नी समेत ससुरालियों पर किया हमला

Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
सनकी दामाद ने पत्नी समेत ससुरालियों पर किया हमला
आरएस पुरा। बड़ियाल काजियां में पत्नी के नहीं लौटने से बौखलाए सनकी पति ने ससुरालियाें पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखोपुकार सुन कर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी दामाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर सास और साले की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पत्नी प्रीती देवी, सास रानी देवी, ससुर गिरधारी लाल, साला अमन कुमार व साली भारती देवी के रूप में हुई है। उधर, आरोपी अंचल कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मोर्चापुर (बिश्नाह) का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर गुस्साए पति अंचल सिंह ने अपने ससुराल बड़ियाल काजियां पहुंच कर ससुरालियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। उस दौरान सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक हुए हमले के बाद लोगों की चीखोपुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी एकत्र हुए और दामाद की हरकत को देख कर दंग रह गए। उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुचाया। यहां पर सास और साले की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दामाद करता है मारपीट
ससुर गिरधारी लाल ने बताया कि बेटी की शादी छह साल पहले हुई थी। दामाद अंचल कुमार प्राय बेटी से मारपीट करता था, जिस कारण वह चार-पांच माह से मायके में रह रही है। उसका चार साल का एक बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed