{"_id":"5b1c24444f1c1bf36e8b719a","slug":"81528570948-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ईद-उल-फितर की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार ने शनिवार को विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर प्रबंधों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
बैठक का आयोजन डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुआ। रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को ईदगाह और जामा मस्जिद में पानी की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा पर्व के दौरान बिजली की भी पूरी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से कहा कि पर्व को लेकर शहर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने चाहिए, इसके अलावा यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी विशेष तौर पर काम किया जाए। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएं। सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान के लिए मेडिकल टीम तैनात करे को कहा। इसके अलावा नगर परिषद के सीईओ शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने को कहा। सीएपीडी को बाजार में बेचे जा रहे खाने पीने के सामान की जांच के निर्देेेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई नियमों की अनदेखी करके सामान बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एडीसी कृष्ण लाल, एसीआर सुभाष डोगरा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।