फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एटीएम कार्ड होने पर भी कैश के लिए लगती है बैंक में लंबी लाइन

एटीएम कार्ड होने पर भी कैश के लिए लगती है बैंक में लंबी लाइन

Sat, 21 Apr 2018 08:06 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड होने पर भी कैश के लिए लगती है बैंक में लंबी लाइन
atm card - फोटो : DEMO PHOTO

बसोहली। रियासत में भाजपा-पीडीपी सरकार के तीन साल का कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी अभी दूरदराज के इलाकों में केंद्र का डिजिटल इंडिया अभियान नहीं पहुंच पाया है। बसोहली के शीतलनगर इलाके में लोगों के पास बैंक ने एटीएम कार्ड तो मुहैया करवा दिए, लेकिन कसबे में एटीएम मशीन न होने से स्थानीय लोगों को यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर बसोहली जाना पड़ता है।

विज्ञापन


आजकल बसोहली में अक्सर एटीएम में पैसे नहीं होते हैं, ऐसे में इतनी दूर जाकर भी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे लोगों में केंद्र और राज्य सरकार के प्रति भारी रोष है। रूप सिंह, तिलक सिंह, नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि शीतलनगर के अंतर्गत नौ पंचायतें आती हैं। यहां जिन लोगों के पास बैंक खाते हैं, उन्हें बैंक की तरफ से एटीएम कार्ड भी दिए गए हैं, लेकिन वे इसका लाभ नहीं ले पाते हैं, क्योंकि कसबे में कोई एटीएम नहीं है। ऐसे में अक्सर लोग बैंक में घंटों लाइन में खड़े होकर अपने खाते से पैसे निकालने को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


कई बार कुछ तकनीकी वजहाें, अवकाश होने पर लोगों को पैसे की जरूरत पड़ने पर यहां से 50 किलोमीटर दूर बसोहली जाना पड़ता है। शीतलनगर के अंतर्गत आने वाली पंचायतें द्रमन, हट्ट, खड्डी, जानू, सियालग, डोडला आदि इलाकों के लोगों को पैसे के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बसोहली जाने पर भी वहां इतनी भीड़ होती है कि जब तक नंबर आता है, तब तक कैश खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल पूरे देश के बैंकों में कैश की समस्या काफी बढ़ गई है, इसका असर इन इलाकों के बैंकों में भी दिख रहा है। कई बार लोग काफी दूर से जब बसोहली पहुंचते हैं तो एटीएम मशीन में कोई तकनीकी खराबी होती है, जिससे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed