फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर

खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर
कठुआ/बिलावर। धार सुंदरी कोट पर स्थित माता बाला सुंदरी के भवन पर हुए दो अलग-अलग हादसों में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले मामले में एक युवक तड़के शौच के लिए जाते समय फिसलकर खाई में गिर गया था, जबकि दूसरा युवक सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में गिर गया। उसे घायल अवस्था में लोगों ने खाई में निकालकर बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के अंधेरे में मंदिर प्रांगण में रुका एक श्रद्धालु शौच के लिए पहाड़ी के किनारे पर गया। इसी बीच असंतुलित होकर वह खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान 18 वर्षीय किशोर कुमार निवासी दीनानगर पंजाब के रूप में हुई है। शव को उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भी शुक्रवार सुबह पेश आया जब सेल्फी लेने के चक्कर में बालासुंदरी मंदिर सुंदरीकोट में दर्शन के लिए आए युवक अजय कुमार निवासी पटौड़ी जतवाल का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में लुढ़क गया। गंभीर रूप से घायल अजय को आसपास के लोगों की मदद से खाई से निकालकर बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि माता बाला सुंदरी का भवन धार सुंदरीकोट के गगन चुंबी पहाड़ पर बना हुआ है। मंदिर के चारों तरफ गहरी खाई हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से बार-बार यात्रियों से खाई के किनारे न जाने की अपील की जाती है, लेकिन जान जोखिम में डाल कर श्रद्धालु ऐसा करते हैं, जिससे हादसे के शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed