फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी

स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी

Tue, 13 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी
सांबा (ब्यूरो)। स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली फीमेल मल्टी परपज कार्यकर्ताओं ने वेतन जारी करने की मांग की। जिला मुख्यालय नंदनी में सीएमओ कार्यालय के बाहर उन्हाेंने विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। वह मांग कर रहे थे उन्हें गत एक वर्ष का वेतन नहीं दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अनुसार 26 दिनों से उनके सदस्य डीसी कार्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की और से उन की कोई सुध नहीं ली जा रही है। अब उन्हाेंने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की गत दिनों कठुआ में जिस प्रकार महिलाओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उसकी हर और से निंदा की गई है। उन्हें ऐसी उम्मीद नही थी कि शांति पूर्वक रैली पर लाठीचार्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से अपील की है की वह आंदोलन में भाग लेकर न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed