फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   808 newly infected in the state, including Omar Abdullah, 4 killed

उमर अब्दुल्ला समेत प्रदेश में 808 नए संक्रमित, 4 की मौत

विज्ञापन
808 newly infected in the state, including Omar Abdullah, 4 killed
जम्मू। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जम्मू विश्वविद्यालय में 26, आईआईएम में 2 और एमएएम कॉलेज में 2 कर्मियों और अन्य स्टाफ सदस्यों सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को नए 808 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें 525 मामले कश्मीर संभाग से हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू और कश्मीर संभाग में 2-2 लोगों ने कोरोना से दम भी तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में 2023 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामले 6115 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में जगती नगरोटा निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति और जानीपुर 85 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हो गई। नए संक्रमित मामलों में श्रीनगर जिला सबसे अधिक प्रभावित है। श्रीनगर में शुक्रवार को सर्वाधिक 299 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 47 यात्री हैं। इस जिले में अब तक 477 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल आए नए संक्रमित मामलों में 144 यात्री शामिल हैं। कश्मीर के बारामुला में भी 104 नए संक्रमित मामले मिले हैं। यहां अब तक 183 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इसके अलावा बडगाम में 36, कुपवाड़ा में 22, अनंतनाग में 23, बांदीपोरा में 11 मामले आए हैं। जम्मू संभाग में जम्मू जिले में भी संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। जिले में 164 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 12 यात्री हैं। इस जिले में अब तक 388 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। उधमपुर में 28, कठुआ से 11, किश्तवाड़ से 17 और रियासी में 33 मामले मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 313 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed