फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   80 campony will be deployed in the valley

हालात सही होने तक कश्मीर घाटी से नहीं लौटेंगे सुरक्षाबल

Sat, 20 Aug 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 20 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
80 campony will be deployed in the valley
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात अर्धसैनिक बलों की 80 कंपनियों को घाटी से फिलहाल नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन


घाटी में तैनात इन कंपनियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा औैर हालात पर काबू पाने के लिए इनका उपयोग होगा। हालांकि जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात की गई कंपनियां वापस अपनी बैरकों में लौटने लगी हैं।  

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हुए हैं और हड़ताल को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने फैसला लिया है कि घाटी में केंद्र से भेजी गई कंपनियाें को फिलहाल वापस नहीं बुलाया जाएगा। गृह मंत्रालय से भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है कि हालात सामान्य नहीं है।
विज्ञापन

बड़ी आतंकी वारदात होने की आशंका

80 campony will be deployed in the valley
घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में बंद की काल को बढ़ा दिया गया है। पिछले डेढ़ महीने से हालात सामान्य नहीं हैं और आम जनता परेशान है। कुछ शरारती एवं देशद्रोही तत्व हालात बिगाड़ रहे हैं। आतंकी भी सक्रिय हैं और वारदातें भी हो रही हैं। इन हालात के मद्देनजर कोई बड़ी वारदात हो सकती है। 

पहलगाम और बालटाल बेस से कंपनियों को हटाकर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों मेें भेजा जा रहा है। श्री अमरनाथ पवित्र गुफा तक तैनात की गई कंपनियों को भी श्रीनगर में भेजा गया है। घाटी में करीब 80 कंपनियां तैनात हैं।

इसमें सीआरपीएफ, एसएसबी आदि के जवान शामिल हैं। जम्मू में सुरक्षा के लिए तैनात की गई 35 कंपनियों को वापस भेजा गया है। इन कंपनियों को बेस कैंप से हटाकर वापस भेजने की तैयारी शुरू की गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार घाटी में 80 कंपनियां कब तक तैनात रहेंगी, इसके लिए कोई भी खाका तैयार नहीं किया गया है। अगले आदेशों तक अतिरिक्त सुरक्षा बल कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed