फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 PDP MLA demands dead body of Afzal guru

अब पीडीपी विधायकों ने मांगा अफजल गुरू का शव

Tue, 03 Mar 2015 10:22 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
8 PDP MLA demands dead body of Afzal guru

जम्मू-कश्मीर में अफजल गुरू की फांसी पर एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है। रियासत में सरकार बनने के एक दिन बाद ही पीडीपी विधायकों ने संसद हमले की आरोपी अफजल गुरू के शव की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि अफजल गुरू के शव की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। पीडीपी विधायकों ने अफजल गुरु के अवशेषों को कश्मीर लाए जाने की मांग की है। पीडीपी विधायकों का कहना है कि अफजल गुरु की फांसी असंवैधानिक थी।
विज्ञापन


विधायकों ने अफजल गुरू की फांसी को इंसाफ के साथ मजाक करार दिया। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर और गुलाम नबी आजाद ने भी अफजल गुरू की फांसी को गलत करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पीडीपी व‌िधायकों ने की मांग

8 PDP MLA demands dead body of Afzal guru
पीडीपी विधायक यावर दिलावर वीर, ऐडवोकेट मोहम्मद यूसुफ, राजा मंजूर अहमद, एजाज अहमद मीर, मोहम्मद अब्बास वानी और नूर मोहम्मद शेख ने संवेदनशील अफजल गुरु का मुद्दा उछाला है।

इन विधायकों ने एक बार फिर से अफजल गुरु के शव की मांग की है। विधायकों का कहना है कि, हमारा अफजल गुरु पर जो स्टैंड पहले था वह आज भी कायम है। हमने पहले भी अफजल गुरु की फांसी के बाद शव की मांग की थी और आज भी हम उस पर कायम हैं।

रियासत की विपक्षी पार्टी नेकां ने पीडीपी पर सनसनी फैलाने का आरोप लगाया है। नेकां का कहना है कि पीडीपी जानबूझकर रियासत का माहौल खराब करने में लगी है।

आख‌िर क्यों बार-बार जाग उठता है ये ज‌िन्न

8 PDP MLA demands dead body of Afzal guru

अफजल गुरु का शव उसके परिवार वालों को नहीं सौंपा गया था। तत्कालीन यूपीए सरकार ने घाटी में अशांति फैलने की आशंका के मद्देनजर शव को जेल परिसर में ही दफना दिया था। सरकार के इस कदम की पीडीपी और नेकां ने आलोचना की थी।

सरकार के इस कदम की मानावधिकार संगठनों ने भी आलोचन की थी। एक दिन पहले सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया था। बता दें कि रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे डाला था।

मुफ्ती ने रियासत में हुए चुनावों के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकियों को शुक्रिया अदा किया। इस पर तर्क देते हुए मुफ्ती ने कहा, अगर वह चुनाव के लिए अनुकूल माहौल नहीं बनाते और अशांति पैदा करते तो चुनाव नहीं हो पाते।

इस बयान पर रियासत की सियासत में बवाल मचा हुआ है। इसके बाद से भाजपा-पीडीपी गठबंधन में तनातनी खबरें भी आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed