फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   75 people defeated the corona epidemic in Reasi

रियासी में 75 लोगों ने कोरोना महामारी को दी शिकस्त

विज्ञापन
75 people defeated the corona epidemic in Reasi
रियासी। जिले में बुधवार को कोरोना का सिर्फ एकमात्र मामला ब्लॉक कटड़ा से मिला है। इसके अलावा 75 लोग महामारी को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही जिले में मात्र 174 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक रियासी, पौनी और माहौर से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं लगातार दूसरे दिन भी कोई ट्रेवलर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कुछ दिनों से जिले में संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

बुधवार को 75 लोग संक्रमण से ठीक हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन मामलों में कमी आने के बाद के बाद भी जिला प्रशासन किसी प्रकार की ढील देने के पक्ष में नहीं है। प्रशासन ने लोगों कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से शनिवार व रविवार को लगाए जाने वाले वीकली लॉकडाउन को खत्म करने की अपील की है। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ शनिवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक ही सभी दूकानों को बंद रखा जाए। इस दौरान सिर्फ मेडिकल शाप को ही खोला जाए, ताकि कोरोबार पटड़ी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed