फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   72 hours close called for aiims

एम्स विवाद: 72 घंटे का जम्मू बंद 19 से

Wed, 17 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
72 hours close called for aiims

आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को जम्मू से शिफ्ट किए जाने के विरोध में अब 72 घंटे के जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। एम्स मुद्दे पर शुरू हुई भूख हड़ताल पांचवें दिन प्रवेश कर जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई रिस्पांस न आने पर एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने 19 से 21 जून तक जम्मू बंद का फैसला लिया। कमेटी के सदस्यों का मानना है कि सत्ताधारी भाजपा-पीडीपी सरकार की आंखें नहीं खुल सकती, इसलिए कड़े संघर्ष का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


कमेटी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन जम्मू बंद किया जाएगा। प्रेस क्लब में कोआर्डिनेशन कमेटी की हुई बैठक के बाद चेयरमैन अभिनव शर्मा ने कहा कि सरकार की अनदेखी अब बर्दाश्त योग्य नहीं है। जम्मू के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कमेटी को कड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा है। भूख हड़ताल के पांचवें दिन कमेटी ने सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इससे कुछ समय तक तवी पुल के मंदिर-मस्जिद प्वाइंट पर भारी जाम लग गया।
विज्ञापन


बैठक में एक जनसंपर्क कमेटी का गठन भी किया गया, जो संभाग के तमाम जिला हेडक्वार्टरों में एम्स मुद्दे पर लोगों को लामबंद करेंगे। कमेटी में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट बीएस सलाथिया, चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसीडेंट राकेश गुप्ता, पैसेंजर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह वजीर, आयल टैंकर एंड पंप आनर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट आनन शर्मा, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रेसीडेंट नारायण सिंह और जम्मू प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी जोरावर सिंह जम्वाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार के शासन चलाने के ढंग से संभाग के लोग परेशान हो चुके हैं। सरकार कश्मीर केंद्रित और जम्मू विरोधी है। जिस पार्टी को जम्मू की जनता ने जनादेश देकर सत्ता तक पहुंचाया, वह आज निर्लज्जता के साथ लोगोें से धोखाधड़ी कर रही है। इससे पहले की किसी भी सरकार ने जम्मू के लोगोें के साथ इस तरह व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार नहीं चेती तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा और वैसी परिस्थितियों के लिए गठबंधन सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed