{"_id":"5cbb86b7bdec22144b7f14c4","slug":"71555793591-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत पुलिस कर्मी उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत पुलिस कर्मी उतरे सड़क पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। राज्य पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को ऑल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल एनजीओ एंड अदर्स फोरम के बैनर तले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने बीडीओ ब्लाक में एकत्रित होकर नारेबाजी की।
फोरम के सांबा जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में पुलिस कर्मी सैन्य कर्मियों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सेना की तर्ज पर लाभ नहीं मिल रहे। सरकार को चाहिए उन्हें भी सेना की तरह वन रैंक वन पेंशन योजना का लाभ दे। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए वर्ष 2014 में कोर्ट ने तत्कालीन सरकार को निर्देश दिए थे, लेकिन उन्हें अभी तक नहीं माना गया है। रघुवीर सिंह ने कहा कि हम गवर्नर सत्य पाल मलिक से अपील करते हैं कि हम लोगों के हक के बारे में सोचें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष करनैल सिंह, उत्तम सिंह, देवी दास, तीर्थ राम, गोपाल शर्मा, नरेश समयाल, अशोक सिंह, जगदीश राज, जगदीश सिंह, मोहम्मद शरीफ , मदन लाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो