फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहीद भगत सिंह को आतंकी बताने पर वबाल

शहीद भगत सिंह को आतंकी बताने पर वबाल

Sat, 01 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह को आतंकी बताने पर वबाल
जम्मू। शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकी कहने के आरोप में जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद ताजुद्दीन फंस गए हैं। मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने रैली निकाल प्रदर्शन कर प्रोफेसर को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विवि के मुख्य द्वार को एक घंटा बंद रखा। राजनीतिक विभाग में प्रोफेसर की नेमप्लेट तोड़ी। दरवाजे पर स्याही फेंकी। इस बीच प्रोफेसर के समर्थक विद्यार्थियों ने अलग से रैली निकाल कर प्रोफेसर पर यह मामला वापस लेने की मांग की। उन्होंने दरवाजे पर स्याही साफ कर दी। हालांकि दोनों पक्षों में कोई टकराव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों ने प्रोफेसर के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। वाइस चांसलर मनोज धर के कार्यालय का घेराव करने के बाद विद्यार्थी राजनीतिक विज्ञान विभाग में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह युवाओं के रोल माडल हैं। उन्हें आतंकी बताना शहादत का अपमान है। प्रोफेसर को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

-------

जेयू ने जांच कमेटी बिठाई
जम्मू। जेयू प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठाई है। डीन एकेडमिक अफेयर्स की अध्यक्षता में जांच कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच पूरी होने तक ताजुद्दीन को पढ़ाने से मना किया गया है। जेयू के इंचार्ज मीडिया डॉ. विनय ठुस्सू के अनुसार कुछ विद्यार्थियों की शिकायत पर वीसी ने जांच कमेटी बिठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
आरोप निराधार, तथ्य समझने की जरूरत
प्रो. ताजुद्दीन ने कहा कि हम आरोप निराधार है। लेक्चर के संदर्भ को समझने की जरूरत है। लेक्चर के एक अंश से चीजों को नहीं समझा जाता है। कक्षा में लेनिन पर लेक्चर दे रहे थे। उस संदर्भ में उनकी जीवनी, उस समय की परिस्थिति उसके भाई का जिक्र आया। जिन्हें आतंकी प्रचार का अगुवा बताते हुए फांसी दी गई थी। कोई भी सरकार अपने खिलाफ विद्रोह करने वालों को आतंकी कहता है। उदाहरण के तौर पर समझाया गया कि हमारे लिए भगत सिंह क्रांतिकारी थे, लेकिन ब्रिटिस शासक के लिए आतंकी थे।




जेकेएफएफए ने निंदा की
जम्मू। जम्मू-कश्मीर फ्रीडम फाइटर एसोसिएशन ने शहीद भगत सिंह को आतंकी बताने पर जम्मू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की निंदा की है। चेयरमैन वेद गंडोत्रा, उपचेयरमैन राजीव महाजन, प्रदेश प्रधान आरसी पुरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए रोल माडल थे। वह हिंसा के खिलाफ थे। ब्यूरो
---
प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग
जम्मू। शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन ने भगत सिंह को आतंकी बताने पर जम्मू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रधान डॉ. तरण सिंह ने कहा कि यह मामला गंभीर है और जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन को इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। ब्यूरो


इसके जम्मू विश्वविद्यालय वाली खबर में जोड़ें

प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कराई
इस मामले को लेकर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड (जेएंडके) ने प्रोफेसर के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चेयरमैन अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रोफेसर ने शहीद भगत सिंह को आतंकी बताकर राष्ट्रवादी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed