फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौशेरा में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में डाले गए वोट

नौशेरा में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में डाले गए वोट

Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में डाले गए वोट
नौशेरा। सब डिवीजन नौशेरा में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार नौशेरा ब्लाक के 14 पंचायत हलको और 114 पंच वार्डों में वीरवार को पांचवे चरण में 82.97 प्रतिशत मतदान हुआ। सेरी ब्लाक में 83.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहमद एजाज असद, एसएसपी जुगल मनहास ने कई अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा और सेरी ब्लाकों में मतदाताओं में पंचायत चुनाव के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाओं के साथ दिव्यांगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं का जोश तो देखते ही बनता था। पोलिंग अधिकारी से लोगों की बहस के चलते पंचायत चौकी वार्ड 9 में कुछ देर के लिए मतदान रोका गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed