{"_id":"5b2178384f1c1bb36e8b7c9e","slug":"71528920120-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्री शीटर बन्नी पर लगा पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्री शीटर बन्नी पर लगा पीएसए
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आरएस पुरा निवासी एक हिस्ट्री शीटर पर पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पीएसए लगाया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बन्नी गुप्ता को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया। आरोपी पर आरएस पुरा सहित तीन थानों में छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ आरएस पुरा में तीन, मिरां साहिब में एक और अखनूर में दो केस दर्ज हैं। अखनूर में लाखों रुपये की लूट का बन्नी मास्टरमाइंड था। हाल ही में उसे अखनूर पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला प्रशासन से सिफारिश की थी कि बन्नी को पीएसए के तहत जेल में रखा जाए, क्योंकि वह समाज के लिए खतरा बन चुका है। डीएसपी सौरभ प्रशासर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छह से अधिक केस थे।
विज्ञापन
वह बाहर रहता तो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं। जिला प्रशासन से सिफारिश की गई थी कि पीएसए लगाया जाए।