फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बुजुर्ग चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

भतीजा बना बुजुर्ग चाचा की जान का दुश्मन, कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

Mon, 09 Apr 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 09 Apr 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला
murder - फोटो : DEMO PHOTO
रामनगर। रामनगर के सत्या गांव में रविवार तड़के 4 बजे बुजुर्ग चाचा को उसके भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। उसने चाचा के गले पर कई वार कर दिए। बचाने आई चाची पर भी हमला कर उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हत्या के आरोपी भतीजे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सत्या निवासी शेरू राम पुत्र शंकर दास रविवार तड़के चार बजे अपने चाचा चेत राम (70) के घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करने लगा।
विज्ञापन


चेत राम को संभलने का मौका तक नहीं मिला कि प्राण पखेरू उड़ गए। अपने पति पर हमला होता देख बुजुर्ग की पत्नी शिवा देवी बीचबचाव करने लगी तो शेरू ने उस पर भी वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या कर जब शेरू चाचा के घर से भागने लगा तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने मिलकर शेरू को पकड़ लिया और बहार रस्से के बंध कर रखा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शेरू को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त किया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और घायल शिवा देवी का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवा कर जम्मू रेफर किया गया।

हत्या क्यों की गई, कुछ पता नहीं
चेत राम की भतीजे ने हत्या क्यों की, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। लोग कयास लगा रहे हैं कि हत्या की वजह जमीन विवाद हो सकती है। लेकिन चेत राम की पत्नि शिवा ने बताया कि उसका शेरू से कोई दुश्मनी नहीं थी। जमीन विवाद भी नहीं था।


पता नहीं अचानक उसके सिर पर कौन सा भूत सवार हुआ। थाना प्रभारी संजय रैना ने बताया की शेरू के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शेरू से कड़ी पूछताछ के बाद ही हत्या की सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed