फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मरीज से सरकारी दवा लेने को कहा तो दुकानदार ने डॉक्टर को पीटा

मरीज से सरकारी दवा लेने को कहा तो दुकानदार ने डॉक्टर को पीटा

Thu, 05 Apr 2018 01:23 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
मरीज से सरकारी दवा लेने को कहा तो दुकानदार ने डॉक्टर को पीटा
पुंछ। बुधवार की दोपहर को जिले की मेंढर तहसील स्थित धारघलून के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में घुस कर एक दवा विक्रेता द्वारा महिला चिकित्सक से मारपीट किए जाने का एक मामला पेश आया। इससे केन्द्र के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। इस मामले में बीएमओ मेंढर ने पुलिस में आरोपी दवा विक्रेमा ताहिर महमूद के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। आरोपी दवा विक्रेता फरार है। बीएमओ मेंढर डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा पर स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र धारघलून में तैनात एक महिला चिकित्सक ने जांच करवाने आए एक मरीज को कुछ दवाइयां लिख कर चिकित्सा केन्द्र की डिस्पेंसरी से लेने को कहा। मरीज डाक्टर की लिखी दवा चिकित्सा केंद्र के बाहर स्थित दवा की दुकान से लेने चला गया। जब मरीज दुकान से दवा लेकर डाक्टर के पास जांच करवाने पहुंचा तो डाक्टर ने मरीज को सरकार द्वारा मुफ्त दी जाने वाले दवा लेने को कहा। इसके बाद मरीज दवा लौटाने दुकानदार ताहिर महमूद के पास गया, तो वह दवा उठा कर सीधा डाक्टर के पास चला आया और उसे भला-बुरा कहने लगा। इस पर महिला डाक्टर ने उसे ऐसा न करने को कहा, जिसके बाद उसने उससे अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काम छोड़ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर गुरसाई थाने में आरोपी दवा विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed