फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू विवि में फुटबॉल का महाकुंभ 12 से

जम्मू विवि में फुटबॉल का महाकुंभ 12 से

Sat, 10 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जम्मू विवि में फुटबॉल का महाकुंभ 12 से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
गुलशन ग्राउंड के सभागार में शुक्रवार ऊर्जा सीएपीएफ अंडर 19 फुटबाल टैलेंट हंट चैंपियनशिप का ट्राफी के साथ अनावरण किया गया। जम्मू विश्वविद्यालय में दूसरे चरण में आगामी 12 -17 जून को फुटबाल का महाकुंभ होगा। इसमें मेजबान जेएंडके के अलावा सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, और तेलंगाना से पुरुष और महिला खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को आगामी दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान खेल और कला के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन की रस्म पूरी करने के साथ मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री शाम लाल चौधरी के साथ एसएचक्यो, एसएसबी जम्मू के उप महानिरीक्षक मानवेंद्र नेगी और 66 बटालियन एसएसबी जम्मू के कमांडेंट अजय कुमार ने ट्राफी के साथ अनावरण किया। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से राज्य की युवा प्रतिभा को नया प्लेटफार्म मिलेगा। एसएसबी के प्रयासों से राज्य में फुटबाल को बढ़ावा मिला है। डीआईजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की युवा प्रतिभा को बाहर लाने का काम किया जा रहा है। इसका दायित्व अर्द्धसैनिक बलों को दिया गया है। जिसमें अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में वंडर गर्ल मिताली, अंतरराष्ट्रीय फुटबालर अरुण मल्होत्रा, अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो अतुल पंगोत्रा, क्रिकेटर कमलजीत सिंह, तजामुल इस्लाम, कलाकार विक्रांत आदि शामिल रहे। दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों से लड़कों और लड़कियों की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को एक लाख, उप विजेता टीम को 60 हजार जबकि तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये मिलेंगे। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर का भी चयन किया जाएगा। आगामी अक्तूबर मेें फीफा विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed