{"_id":"593afbde4f1c1b37158b45c2","slug":"71497037790-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस में युवाओं ने दिखाया दम
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिश्नाह।
क्षेत्र में शुक्रवार शाम को साइकिल रेस में युवाओं ने खूब दमखम दिखाया। समाज सेवक स्वर्गीय रमेश गुप्ता की याद में आयोजित साइकिल रेस में बिश्नाह क्षेत्र के अलावा बाहरी इलाकों से भी बड़ी संख्या में युवा शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कमल अरोड़ा उपस्थित रहे। रेस की शुरूआत विधायक कमल अरोड़ा ने साइकिल सवार युवाओं को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। रेस के दौरान प्रतिभागी एक दूसरे से आगे निकलने की कड़ा संघर्ष करते दिखे। इस दौरान प्रतिभागियों का हौसला आफजाई के लिए सड़क किनारे लोगों का भारी हुजूम देखा गया और प्रतिभागियों में भी रेस को लेकर काफी उत्साह देखा गया। रेस में प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित कुमार निवासी कुंजवानी को 5100 रूपय, दूसरे स्थान पर आए सौरव कुमार को 2100 व तीसरे स्थान पर आए राकी कुमार 1100 देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बंटू शर्मा, संदीप मंगोत्रा, पूर्व सरपंच कमलजीत, विवेक जंडाल,आदि उपस्थित रहे।