सीजफायर उल्लंघन की जवाबी कार्रवाई में भारत ने ढेर किये 7 पाकिस्तानी सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। पाकिस्तान की ओर से भी उसके सात जवानों की मौत की पुष्टि की गई है।पाकिस्तान की ओर से बीते एक सप्ताह से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है।
रविवार रात भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के एक दल को घुसपैठ कराने के लिए भिंबर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
सोमवार को फिर पाकिस्तान ने पुंछ और जम्मू जिले में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन किया। पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ में एक कमांडो और जम्मू के पलावालां सेक्टर में एक बुजुर्ग जख्मी हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।
पुंछ में सीमा की चौकियों पर पाक ने की गोलाबारी
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह आठ बजे भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। कुछ देर बार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार भी दागे। गोलाबारी में 9 पैरा के कमांडो विनय दवारी निवासी (गांव गुमरा, जिला चमौली) उत्तराखंड घायल हो गए।
हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के बेस अस्पताल में पहुंचाया गया। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ब्राउन पैच, रैंबो, कुइयां और छज्जा पोस्टों पर गोलाबारी की गई। भारतीय सेना की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
गोलाबारी दोपहर दो बजे तक जारी रही। गौरतलब है कि छह अगस्त 2014 में पाकिस्तान की बैट ने इसी इलाके में हमला किया था। इसमें बिहार रेजिमेंट के छह जवान शहीद हो गए थे।