{"_id":"5f8209a78ebc3e9bae32b965","slug":"7-more-deaths-due-to-corona-in-the-state-635-infected-jammu-city-news-jmu2205120115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कोरोना से 7 और मौतें, 635 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कोरोना से 7 और मौतें, 635 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में तेजी से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नए 635 संक्रमित मामले आए, जबकि 976 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 509 और कश्मीर से 467 मामले हैं। संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 235 और कश्मीर से 400 केस आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 83064 तक पहुंच गया है, जिसमें 10796 मामले सक्रिय हैं। जम्मू की तुलना में कश्मीर में संक्रमित मामलों में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच प्रदेश में 7 और लोगों की मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग से 3 और कश्मीर से 4 मौतें हुई।
जीएमसी जम्मू में मुट्ठी निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा डोडा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। जम्मू जिले में 109 संक्रमित मिले। अब तक जिले में 222 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी में 29, उधमपुर में 12, डोडा में 5, कठुआ में 15, पुंछ में 14, सांबा में 15, रामबन में 2, किश्तवाड़ में 29, रियासी में 5, श्रीनगर में सर्वाधिक 173, बड़गाम में 50, बारामुला में 36, पुलवामा में 20, कुपवाड़ा में 44, अनंतनाग में 22, बांदीपोरा में 11, गांदरबल में 35, कुलगाम में 5, शोपियां में 4 संक्रमित मामले मिले हैं।
प्रदेश में 2160 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 2160 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित,उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 611888 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। अब तक 10796 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 4712 और कश्मीर से 6084 मामले हैं। जम्मू संभाग से अब तक 425 और कश्मीर से 889 मौतें हो चुकी हैं।