{"_id":"58d277434f1c1b870a1a1b3e","slug":"7-more-candidates-filed-nomination-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर से 7 और उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर से 7 और उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को और सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अब इस सीट पर पांच निर्दलीयों सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने नाम दाखिल किया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के चेतन शर्मा, जेके लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के बिक्रम सिंह, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के मिर्जा सज्जाद हुसैन, निर्दलीय फारूक अहमद डार, मेहराज खुर्शीद मलिक, गुलाम मोहिउद्दीन व रियाज अहमद ने पर्चा भरा। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को होगी। 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने श्रीनगर सीट के लिए आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
कंगन, गांदरबल, हजरतबल व जादिबल विधानसभा के लिए कमलेश कुमार पंत, ईदगाह, खन्यार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनावर व बटमालू के लिए अनिल राजकुमार और बीरवाह, चाडूरा, बडगाम, खानसाहिब व चरारे शरीफ विधानसभा के लिए राजेश बहुगुणा आब्जर्वर बनाए गए हैं। अनंत टकवाले पुलिस आब्जर्वर तथा कुमार अनिमेष खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन