श्रीनगर में एक और युवक की मौत, 7 लोग गंभीर रुप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को एक और घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई है। वहीं अनंतनाग के बिजबहेरा में सोमवार को हुई हिंसक झड़प में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में दो हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
आज सुबह श्रीनगर के स्किम्स में आमिर बशीर लोन नाम के युवक की मौत हो गई। आमिर शोपियां का रहने वाला था शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। आमिर की आज सुबह 6 बजे के आसपास मौत हो गई।
अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी और दो अन्य आतंकवादियों के मारे जाने के बाद नौ जुलाई से कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर जारी है, जिसमें अब तक 57 लोग मारे गए और करीब 6000 घायल हो गए।
सीएम महबूबा के गृहनगर में हिंसक झड़प
सोमवार को अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ओर प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प की हुई है। इसमें सात लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो की हालल अधिक चिंताजनक बताई जा रही है।
सुरक्षाबलों ने बिजबहेरा के पास सेमथन गांव में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। हिंसक भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। इसके बाद सुरक्षाबलो ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसमें सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
सभी घायलों को पहले बिजबहेरा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद दो लोगों को श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। इन गंभीर रुप से घायल हुए लोगों की आंखों में काफी चोटें बताई जा रहीं हैं।