{"_id":"5f7f67608ebc3e9b7c13b3bd","slug":"696-new-cases-9-deaths-1336-healthy-in-the-state-jammu-city-news-jmu220365037","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 696 नए केस, 9 की मौत, 1336 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 696 नए केस, 9 की मौत, 1336 स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर में लगातार सुधार हुआ है। वीरवार को भी जम्मू-कश्मीर में नए 696 संक्रमित मामलों से दोगुने 1336 मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 961 और कश्मीर से 375 मरीज ठीक हुए। इस बीच प्रदेश में 9 और लोगों की कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से 7 और कश्मीर से 2 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में दो महिलाओं समेत चार की मौत हुई। ये सभी 50-65 वर्ष की आयु के हैं।
जिला जम्मू में 89 नए संक्रमित मामले मिले। ये सभी मामले अन्य वर्ग से हैं। अब तक जिले में 213 लोगों की मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में बिश्नाह निवासी 48 वर्षीय, पंचैरी उधमपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ बिश्नाह निवासी 48 वर्षीय और सुभाष नगर निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं राजोरी मे 34, उधमपुर में 17, डोडा में 10, कठुआ में 43, पुंछ में 47, सांबा में 11, रामबन में 8, किश्तवाड़ में 15, रियासी में 2 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 186, बडगाम से 52, बारामुला में 71, पुलवामा में 22, कुपवाड़ा में 15, अनंतनाग में 21, बांदीपोरा में 18, गांदरबल में 24, कुलगाम में 7, शोपियां में 4 मामले मिले।
प्रदेश में 2085 लोग निगरानी में
जम्मू कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2085 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 607830 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। अब तक 81793 संक्रमितों में 11482 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 5284 और कश्मीर से 6198 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 410 और कश्मीर से 882 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 69020 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 27092 और कश्मीर संभाग से 41928 मरीज ठीक हुए हैं।