फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   69 workers suspended in Kashmir

कश्मीर घाटी में ड्यूटी से गैरहाजिर 69 कर्मी सस्पेंड

Thu, 02 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 02 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
69 workers suspended in Kashmir
सस्पेंड - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर घाटी में 2 अलग-अलग जगहों पर पड़े छापों के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 69 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कु छ समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


इनमें से 47 सरकारी कर्मचारियों को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुमबल इलाके में सस्पेंड किए गए। सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट सुमबल गुलाम मोहम्मद भट ने बताया कि पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम ने जिले में कई दफ्तरों का अचानक से दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान 47 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने बताया कि तुरंत इन सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया । वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में भी 22 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के कई दफ्तरों का अचानक से असिस्टेंट कमिश्नर रेवन्यू ने जायजा लिया, लेकिन इस दौरान 22 सरकारी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए, जिन्हें तुरंत सस्पेंड किया गया। जिस समय छापा पड़ा, उस समय फंड आफिस में 26 में से केवल चार ही मौके पर हाजिर पाए गए।

गौरतलब है कि एक अधिकारी के अनुसार ऐसा करने से बाकी के सरकारी कर्मचारियों में एक डर सा बैठेगा और वह अपनी ड्यूटी के समय गैर हाजिर नहीं रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed