{"_id":"586ddf454f1c1b945d159770","slug":"66-weapon-looted-in-kashmir-after-burhan-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल कमांडर बुरहान के मारे जाने के बाद कश्मीर में लूटे गए 66 हथियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल कमांडर बुरहान के मारे जाने के बाद कश्मीर में लूटे गए 66 हथियार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : PTI
घाटी में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद प्रदर्शनों के दौरान 66 हथियार लूटे गए। इनमें 17 एके रायफल शामिल हैं। यह जानकारी विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री महबूबा मुफ्ती ने दी।
गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 66 हथियारों में 17 एके रायफल, 23 एसएलआर, 14 इंसास रायफल, 6 पिस्टल, एक .303 रायफल, एक कारबाइन, तीन यूबीजीएल आतंकियों तथा अन्य संदिग्धों की ओर से थानों एवं पुलिसकर्मियों से लूट लिए गए।
इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के हथियारों के 196 मैग्जीन और 7012 कारतूस भी लूटे गए। सबसे बड़ी घटना दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा पुलिस स्टेशन पर नौ जुलाई को हुई जहां भीड़ एवं आतंकियों ने हमला कर 5 इंसास रायफल, 11 एके रायफल, 7 एसएलआर, 6 पिस्टल, 3 यूबीजीएल, 117 इंसास मैग्जीन, 2474 इंसास राउंड, 299 एके राउंड, 4 एसएलआर मैग्जीन, 1763 एसएलआर राउंड, 268 कारबाइन राउंड, 5 पिस्टल मैग्जीन, 133 राउंड एवं 189 पीका राउंड लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलवामा जिले के गुडबुग से शुरू हुई जहां भीड़ ने एक गार्ड पोस्ट पर पेट्रोल बम से हमला करने के बाद एक एसएलआर, एक मैग्जीन तथा 20 राउंड लूट लिए। हथियार लूट की कुल 16 घटनाएं घाटी में हुईं।