{"_id":"8b037811fbf8dcda0c50b099ef79f769","slug":"65-pc-polling-recorded-in-lahdc-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह चुनाव में जमकर हुआ मतदान, कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह चुनाव में जमकर हुआ मतदान, कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद की 26 सीटों पर शनिवार को 65.17 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरा जोश दिखाया।
विज्ञापन
चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतगणना 23 अक्तूबर को होगी। कुल 80,811 मतदाता थे। इनमें नुबरा में 13,054 और लेह में 67,757 मतदाता रहे। चुनाव में 90 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
लेह में पोलिंग बूथों पर महिला मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आई। सकारा के 93 साल के अबी डोलमा भी वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे थे। युवा मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों से महिला प्रत्याशियों की संख्या भी काफी अधिक है जो नया ट्रेंड प्रदर्शित कर रही है। सबसे अधिक लिंगशेट में 81.11 प्रतिशत तो सबसे कम लामयोरू में 36.91 फीसदी मतदान हुआ। जिला उपायुक्त प्रसन्ना रामास्वामी के अनुसार मतदान सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
भाजपा-कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ रहीं
भाजपा और कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने आठ-आठ उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।रियासत में गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी और भाजपा छह सीटों पर आमने-सामने हैं।