{"_id":"5abbf4bf4f1c1bdc298b46c6","slug":"61522267327-jammu-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ शुरू होते ही लगने लगे भारत माता की जय के नारे, जवानों ने जोश में किया आतंकियों को ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ शुरू होते ही लगने लगे भारत माता की जय के नारे, जवानों ने जोश में किया आतंकियों को ढेर
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो भारी संख्या में लोग मुठभेड़ स्थल से कुछ दूर पहले जमा हो गए। वहां उन्होंने भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
उधर, हमारे जवान आतंकियों को ढेर करते रहे और इधर आम लोग सेना और पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। जब भी सेना की तरफ से फायर किया जाता, तो लोग जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर देते, ताकि जवानों का जोश बना रहे।
सुंदरबनी नौशेरा के विधायक रविंद्र रैना को जैसे ही सुंदरबनी नगर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी मिली, वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों से कहा कि वह सेना का हौसला बढ़ाते रहें, ताकि जितनी जल्दी हो सके आतंकियों का काम तमाम हो सके। पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा ने भी मुठभेड़ स्थल का दौरा कर सेना तथा पुलिस का हौसला बढ़ाया।

आतंकियो के पास थी भारतीय नोट
note
मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकियों के पास से 500 और 2000 के नोट बरामद किए गए हैं। पिछले तकरीबन छह दिनों से आतंकी जगह-जगह खाने-पीने का सामान खरीदते समय 500 रुपये के भारतीय नोट इस्तेमाल किए।
तीन दिन पूर्व भरोड़ से खाने-पीने का सामान खरीदते हुए इन आतंकियों ने कुल 1300 रुपये खर्च किए। इनमें से दो नोट 500-500 के नोट तथा तीन 100-100 के नोट दिए। इसी प्रकार जब मंगलवार देर रात रबाड़ियां तला से सामान खरीदा तो सामान के कुल 1600 रुपये बने, लेकिन उनके पास सिर्फ एक हजार रुपये ही थे।
उन्होंने 500-500 रुपये के दो नोट देकर सामान लिया और चले गए। अब सवाल उठ रहा है कि उनके पास यह भारतीय करेंसी कहां से आई। इस पर सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल कर रही हैं।