फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्कूल में पानी किल्लत पर विद्यार्थी भड़के

स्कूल में पानी किल्लत पर विद्यार्थी भड़के

Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में पानी किल्लत पर विद्यार्थी भड़के
बसोहली। सरकारी स्कूल में पेयजल समस्या को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने जिंदरैली के नजदीक बनी बसोहली मार्ग को लगभग चार घंटे ठप रखते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि गनूईं धार स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में पीएचई विभाग ने पेयजल कनेक्शन तो दे दिया लेकिन पानी की सप्लाई नाममात्र ही है। प्यास लगने पर विद्यार्थियों समेत स्टाफ के लोगों को भटकना पड़ता है। यहां तक कि सप्लाई न होने पर विद्यार्थियों को कई किलोमीटर दूर से पैदल जाकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है जिससे उनके समय की बर्बादी तो होती ही है साथ ही पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बारिश के समय प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लेना भी बीमारियों को दावत देना है। विद्यार्थियों ने बताया कि यही नहीं उनके स्कूल के परीक्षा केंद्र को गनूईं धार से जिंदरैली शिफ्ट कर दिया गया है जिसके लिए अब बच्चों को तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा जो मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि स्कूल में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शीतलनगर मेहर सिंह ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही पेयजल अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed