{"_id":"5a60ff4c4f1c1b7c268b51c1","slug":"61516306252-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में नियंत्रण रेखा पर लगी आग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर में नियंत्रण रेखा पर लगी आग काबू
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले की मेंढर तहसील में सोना गली क्षेत्र के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इसकी पुष्टी वन विभाग के रेंज अधिकारी अजमत हुसैन शाह ने की है।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सोना गली क्षेत्र में हमारे वन कंपार्ट नंबर 138, 139, 144, 115 में नियंत्रण रेखा के उस पार से आई आग ने चपेट में ले लिया था। वनकर्मियों, सेना के जवानों और क्षेत्र के लोगों के प्रयासों से वीरवार शाम को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले जिले की मेंढर तहसील के सोना गली क्षेत्र में पाक अधिकृत क्षेत्र से लगी आग ने इस पार के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे कई किलोमीटर क्षेत्र में जंगल जल गए थे। आग से लाखों रुपये की वन संपदा भी नष्ट हो गई थी। वहीं, आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई दर्जनों माइन फट गई थी। आग लगने पर सबसे पहले क्षेत्र में तैनात सेना ने अपने स्तर से प्रयास शुरू किए। इसके बाद दूसरे दिन वन विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाना शुरू किया। वीरवार को आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।