{"_id":"5a5a651d4f1c1be2408b4aa0","slug":"61515873565-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोेट में घायल किशोर को इलाज के लिए मिले पांच हजार रूपए, लोगों में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोेट में घायल किशोर को इलाज के लिए मिले पांच हजार रूपए, लोगों में फूटा गुस्सा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीमापार से होती बमबारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शाहपुर सेक्टर के गांव इस्लामाबाद में हुए विस्फोेट में घायल किशोर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रैफर कर दिया गया। परंतु बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसका पिता जिसके पास उसके इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे रोने लगा।
विज्ञापन
इस पर अस्पताल में मौजूद कुछ लोग आगे आए और चंदा करने लगे जिस पर देखते ही देखते करीब सात हजार रुपये जमा हो गए। जिसे उस गरीब को दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. बिशारत हुसैन और तहसीलदार जहांगीर अहमद खान भी मौके पर पहुंचे और ततकाल रेडक्रास फंड से किशोर के उपचार के लिए पांच हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
जिसे देख वहां मौजूद लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। लोगों का कहना था कि बच्चे की हालत काफी नाजुक है। उसके दोनों हाथ उढ़ गए हैं। चेहरा और टांगें भी घायल हैं। ऐसे में सरकारी मदद के रूप में पांच हजार रुपये की मदद परिवार के साथ मजाक है। लोगों का कहना था कि घायल की हालत देख कर उसे सरकारी मदद मिलनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन