{"_id":"594041e04f1c1b2f098b479a","slug":"61497383392-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला विकास आयुक्त कुमार राजीव रंजन ने पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ नियंत्रण को बनाई गई योजना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अखनूर, जम्मू नार्थ, जम्मू साउथ, आरएस पुरा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसई, तहसीलदार, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग , पीडीडी, बीएसएनएल, आरएण्डबी, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यकारी इंजीनियरों और पुलिस , एसडीआरफए और सेना के प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर जिला विकास आयुक्त ने बाढ़ से जान और माल को होने बाले नुकसान से बचाने के लिए तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि आने बाले बरसात के दिनों में अखनूर के आस पास के क्षेत्रों और तवी और अन्य बरसाती नालों में आने बाली बाढ़ से लोगों की जान बचाने को सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाए रखने को कहा।
प्लान के अंतर्गत पहली जुलाई 2017 से अखनूर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा7 जबकि सब कंट्रोल रूम बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अधिकारी के दफ्तर में बनाया जाए। सेना, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस के अधिकारियों से अपने जवानों और मशीनों को हर दम तैयार रखने को कहा गया। इस मौके पर नगर परिषदों और आरएण्डबी विभाग के अधिकारियों से नालियों को पहले ही साफ करने को कहा गया। जिस से बरसात के दिनों में बारिश का पानी रुके नहीं। सीएपीडी विभाग के अधिकारियों को पहाड़ी और बाढ़ की चपेट में आने बाले संभावित क्षेत्रों में अपातकाल हालत के लिए राशन कर जखीरा रखने को कहा गया।