फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   600 mobile towers restored in Kashmir

कश्मीर में 600 मोबाइल टावरों फिर शुरु हुए

Wed, 03 Jun 2015 06:56 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
600 mobile towers restored in Kashmir

जम्मू कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों और धमकियों से प्रभावित 1,058 मोबाइल ट्रांसमिशन टावरों में से 600 से अधिक टावरों को चालू कर दिया गया है। शेष को परिचालन में लाने के लिये कदम उठाये जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विभिन्न कंपनियों के राज्य में लगे कुल 2,903 टावरों में से 1,058 टावर आतंकवादियों के हमलों तथा धमकियों की वजह से बंद हैं। आतंकवादियों ने उन मकान मालिकों को धमकी दी है जिनके परिसर में ये टावर लगाये गये हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस दूरसंचार कंपनियों की सहायता से कम समय में 609 मोबाइल टावरों को परिचालन में ले आयी है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पुलिस को मोबाइल टावरों तथा उसके रखरखाव से जुड़े लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर सबसे प्रभाव‌ित ज‌िला

600 mobile towers restored in Kashmir

इससे सर्वाधिक प्रभावित सोपोर रहा जहां आतंकवादियों के लगातार हमलों से दो को छोड़कर सभी 177 टावर बंद थे। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जख्मी हो गये।

सूत्रों के अनुसार पुलिस 59 टावरों को परिचालन में ले आयी है। ज‌िन टावरों को पुल‌िस पर‌िचालन में ले आई है वह सुरक्षा बलों के कैंपों और पुल‌िस सटिशन के पास मौजूद हैं।

सोपोर को छोड़कर बारामुला जिले में 185 प्रभावित टावरों में से 110 को परिचालन में ले आया गया है जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 141 में से 91 को चालू कर दिया गया है। श्रीनगर में कुल 714 टावर हैं।

दक्ष‌िणी कश्मीर के अंनतनाग, कुपवाड़ा इन तरह के हमलों से अभी तक अछूते रहे हैं। इन दो ज‌िलों में 485 टावरों में से एक प्रभाव‌ित नहीं हुआ सभी टावर सुचारु रुप से काम कर रहे हैं।

वहीं पुलवामा में 123 टावरों से से 101 टावर आतंक‌ी धमक‌ियों के चलते बंद हो गए है। वहीं अवंतीपोरा में 140 टावरों में लगभग 50 प्रत‌िशत टावर बंद पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed