{"_id":"e340adff405c6625a2380f438e14a0a4","slug":"60-pakistani-arrived-srinagar-with-a-message-of-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन का पैगाम लेकर 60 पाकिस्तान निवासी श्रीनगर पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन का पैगाम लेकर 60 पाकिस्तान निवासी श्रीनगर पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवान-ए-अमन बस सेवा का लाभ उठाते हुए एक साथ 60 पाक अधिकृत कश्मीर के निवासी श्रीनगर पहुंचे, जबकि केवल दो कश्मीरी नागरिक सीमा पार मुजफ्फराबाद गए। इसी दौरान 65 स्वदेश वापस लौटने वाले भी उडी सेक्टर स्थित आखरी मिलिट्री पोस्ट कमान पोस्ट के रास्ते लौटे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पाक अधिकृत कश्मीर के 60 नागरिक, जिनमें 19 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं, कमान पोस्ट के रास्ते अमन सेतु पार कर अपने रिश्तेदारों से मिलने कश्मीर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच कश्मीरी नागरिक, जिनमें एक बच्चा भी है, पाक अधिकृत कश्मीर में अपने रहने की अवधि पूरी कर रिश्तेदारों से मिलने के बाद लौटे। इस दौरान केवल दो कश्मीरी अपने रिश्तेदारों से मिलने मुज्जफराबाद गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस बस सेवा के शुरू होने से हजारों उन परिवारों को लाभ हुआ है जो 1947 में भारत-पाक बंटवारे के दौरान बिछुड़ गए थे। यह बस सेवा प्रधान मंत्री डा. मनमोहम सिंह ने 7 अप्रैल, 2005 को शुरू की थी।