पंपोर में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले में 6 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने शुक्रवार को श्रीनगर के पंपोर में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी को निशान बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान समेत छह लोग घायल हो गए।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिद्दीन ने ली है।
पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से करीब 17 किलोमीटर दूर पंपोर टाउन में शुक्रवार सुबह दस बजे जेएडंके बैंक के पास से गुजर रही सीआरपीएफ की 110 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके।
तहरीक उल मुजाहिद्दीन ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान समेत तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ के एक जवान ने हमलावर को देखा और उसने हवाई फायरिंग भी की, लेकिन इलाके में भीड़ का फायदा उठा कर आतंकी फरार हो गए।
घायलों को तुरंत शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल जवानों की पहचान सीआरपीएफ की 110 बटालियन के मोहन कुमार, राजेश रोशन और मस्रूकार पीएल के तौर पर हुई है।
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे डीआईजी आपरेशन सीआरपीएफ ओपी चाडक ने बताया कि चश्मदीदों ने हमलावर को वहां मौजूद एक स्थानीय नागरिक से हाथ भी मिलाते हुए देखा, इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अहम सुराग सुरक्षा बलों के हाथ लग सकते हैं।
हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में बडे़ पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा था।